ललितपुर, जनवरी 9 -- कोतवाली से महज 100 मीटर दूर और तहसील गेट के मुख्य द्वार के सामने थोक तथा फुटकर सब्जी बाजार में इन दिनों शातिर चोरों की सक्रियता से दुकानदारों में दहशत बनी हुई है। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से सब्जी विक्रेता परेशान हैं। कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोर दुकान के अंदर घुसकर 12 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गया था। इस संबंध में पीड़ित विक्रेता विष्णु कुशवाहा ने पुलिस से चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मांग भी की थी, लेकिन इसके बावजूद चोरों के हौसले कम नहीं हुए। दो दिन पूर्व फिर चोरों ने विशाल कुशवाहा व कडेसरा निवासी दुकानदार की दुकानों में घुसकर चोरी का प्रयास किया, हालांकि नगदी न मिलने पर चोर खाली हाथ लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...