कानपुर, फरवरी 4 -- सरसौल। महाराजपुर पुलिस ने शातिर चोर, गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम आदि मुकदमों में वांछित आरोपित 36 वर्षीय राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपित मूल रूप से बिल्हौर के पूरा व वर्तमान में मंगलाविहार चकेरी में रह रहा था। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित वांछित था। उसके खिलाफ बिल्हौर, बिठूर, शिवराजपुर, चकेरी, साढ़, सचेंडी, कोहना व सेन पश्चिम पारा थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं।आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...