हमीरपुर, फरवरी 9 -- मुस्करा, संवाददाता। मुस्करा पुलिस ने मारपीट के आरोपी शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। उक्त आरोपी के खिलाफ ग्रामीण से मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुस्करा प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने बताया कि सोमवार को सुबह 07:01 बजे नवोदय विद्यालय रोड के पास से अभियुक्त साकिर अली पुत्र सादिक अली निवासी भैरवगंज चरखारी को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस व 450 रुपये की नगदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त साकिर अली का आपराधिक इतिहास रहा है। हाल ही में उसने बसवारी निवासी अजय राजपूत के साथ गाली-गलौज और लकड़ी के मोटे चैले से मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया था। जिसके संबंध में थाना मुस्करा में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...