कानपुर, जनवरी 6 -- सरसौल। महाराजपुर के रहनस निवासी 25 वर्षीय शातिर अपराधी शुभम सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित शुभम हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। आरोपित के खिलाफ महाराजपुर थाने में 12 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...