प्रयागराज, फरवरी 1 -- साइबर शातिरों ने कोतवाली निवासी भइयाराम के बैंक खाते से एक लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया। सहराराबाग के भइयाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 10 अक्तूबर को साउथ मलाका सब्जी मंडी गए थे। वहीं, उनका मोबाइल फोन खो गया। बाद में यूपीआई के माध्यम से रुपये निकाल लिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...