चित्रकूट, फरवरी 20 -- चित्रकूट। भरत मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस जुट गई है। एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी सत्यपाल सिंह ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। मंदिर के महंत समेत पुजारियों व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें लगाई है। पुलिस सर्बिलांस के जरिए टॉवर के माध्यम से घटना के समय एक्टिव मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही है। ताला तोड़कर नकदी समेत सोने-चांदी के गहने चोरी चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौड़ा गांव के मजरा लूक निवासी विनोद यादव के मकान में गुरुवार की रात दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरो ने 10 हजार रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी गहने चोरी कर लिए। पीड़ित ने चोरी की सूचना थाना पुलिस को दी है। बताया कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर घुसे। इसके बाद कमरे में रखा ...