सीतापुर, फरवरी 23 -- केसरीगंज, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा संगम कार्यक्रम क्षेत्र के ग्राम निबोरी स्थित खेल मैदान में संपन्न हुआ। शाखा संगम कार्यक्रम में क्षेत्र में लगने वाली 12 शाखाओं के 263 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज प्रणाम, व्यायाम, योगासन, सूर्य नमस्कार से हुआ। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए रामनरेश ने बताया कि, शाखा के माध्यम से हम किस प्रकार से अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि शाखाओं के माध्यम से समाज में समरसता आती है। हिंदू समाज को संगठित करना, युवा पीढ़ी को सद्चरित्र एवं राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा के साथ स्वयंसेवकों का सर्वांगीण विकास, संघ का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में खंड कार्यवाह अमित, सह खंड कार्यवाह हिमांशु , प्रचारक आनंद ,मुख्य शिक्षक आदर्श, चित्रांश, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.