झांसी, जनवरी 3 -- बबीना थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैमुना सहकारी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के शाखा प्रबंधक पर निवेशकों का धन हड़पने का आरोप लगाया है। बताया कि पूछताछ के दौरान वह धमकाने लगा। उन्होंने थाने में शिकायती है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायती पत्र में मीना देवी, पिस्ता, अनीता कुशवाहा, नीलम यादव, लखन, जितेंद्र, अनिल, उमाशंकर, नारायण, लक्ष्मण पाल सहित अन्य ने बताया कि सोसाइटी के शाखा प्रबंधक हरदयाल कुशवाहा द्वारा सोसाइटी के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए जमा कराए गए। जब जमाकर्ताओं ने अपना पैसा वापस मांगा तो वह अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगे। वह पैसा मांगने पर स्वयं आत्महत्या करने की बात भी कहने लगे। उन्होंने बताया कि जमा की गई राशि में कई लोगों का नह...