सहारनपुर, जनवरी 12 -- नगर में शाकुंभरी देवी जयंती कार्यक्रम 25 जनवरी से शुरू होगे। शुरुआत मुख्य आयोजन गांधी चौक सब्जी मंडी स्थित मां काली मंदिर में होगा। 25 जनवरी की रात में मां काली मंदिर को झालरों व फूलों के अलावा मां की प्रतिमा को शाक-भाजी से सजाया जायेगा। पुजारी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मंदिर में दिन में विशेष पूजन अर्चन और रात्रि मेंमां भगवती का गुणगान किया जाएगा। इससे पहले प्रात काल में प्रभात फेरी का भी आयोजन होगा। 26 जनवरी को मंदिर में सजाई गई शाक-भाजी को सम्मिलित करते हुए भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...