प्रयागराज, जनवरी 5 -- विश्व जनचेतना ट्रस्ट की बज्म-ए-अहबाब संस्था की ओर से सोमवार को लूकरगंज स्थित सारस्वत सभागार में गजलकार शाकिर हुसैन 'तशना' की स्मृति में काव्य गोष्ठी हुई। अध्यक्षता डॉ. प्रदीप कुमार चित्रांशी ने किया। इस मौके पर अमजद हुसैन रावी, डॉ. राम लखन चौरसिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राहुल शुक्ल 'साहिल', प्रदेश अध्यक्ष साकिब सिद्दीकी 'बादल', राकेश मालवीय, केशव सक्सेना, डॉ. यशवन्त कुमार, विंध्यवासिनी शुक्ल ने काव्य पाठ किया। अब्दुल शारिक, कामिनी पटेल, शेखर शर्मा, सरस्वती पांडेय, अंजू त्रिपाठी, संध्या कनौजिया, अन्नू विश्वकर्मा, दीप किशन कनौजिया, अंकुर कनौजिया, आरती पाल, अंजलि शर्मा, सोनाली आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...