मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- साहेबगज (हिसं)। साहेबगंज हाईस्कूल के मैदान में शनिवार को ठाकुर यदुनंदन सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां लीग मैच रंजीत इलेवन मधुबनी और शाकिब इलेवन लालगंज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए रंजीत इलेवन ने 18.2 ओवर में 105 रन बनाये। जवाबी पारी खेलते हुए शाकिब इलेवन ने 17.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर मैच जीत लिया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सामाजिक कार्यकर्ता संजय प्रजापति ने फरहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...