मोतिहारी, दिसम्बर 29 -- मोतिहारी। माता शाकंभरी परिवार सेवा ट्रस्ट के द्वारा राजा बाजार स्थित रामजानकी शाकंभरी मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियां पूरी की जा रही है। मीडिया प्रभारी राहुल अग्रवाल ने बताया कि आगामी दो जनवरी की शाम निशान पूजन व ताली कीर्तन तथा तीन जनवरी पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शाकम्भरी जयंती पर सुबह में निशान शोभायात्रा तथा दोपहर में अखण्ड ज्योत व मंगल पाठ का कार्यक्रम निर्धारित है। संगीतमय मंगल पाठ का संचालन कोलकाता से पधारीं सीमा सरार्फ करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...