गुमला, दिसम्बर 28 -- गुमला। शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा गुमला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चेटर निवासी रामापति पाठक का 26 दिसंबर की रात्रि स्वर्गवास हो गया। लगभग एक माह पूर्व वे ऑटो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रांची स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।उनके निधन पर सूर्य मंदिर चेटर सभागार में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज द्वारा शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक व्यक्त करने वालों में महासभा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, सचिव सचिदानन्द शर्मा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...