फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- टूंडला। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव की देखरेख में कोलकाता से 64 दिवसीय माता शाकंभरी पदयात्रा का टूंडला पहुंचने पर सपाइयों ने स्वागत किया। यात्रा गढ़ी जाफर होते हुए टूंडला ओवरब्रिज पहुंची। जहां समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने पुष्पवर्षा कर यात्रा स्वागत किया। माता शाकंभरी पदयात्रा कोलकत्ता से गीत मंगलाचार करते हुए फिरोजाबाद से गढ़ीजाफर होते हुए सोमवार को टूंडला ओवरब्रिज पहुंची। जहां शांकभरी पदयात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पदयात्रा टूंडला से एत्मादपुर के लिए रवाना हो गई। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा। तमंचा सहित गिरफ्तार टूंडला। थाना जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त छोटेलाल पुत्र श्रीराम निवासी कबीर नगर फिरोजाबाद को रेलवे स्ट...