सहारनपुर, जुलाई 22 -- शिवालिक पहाड़ियों एवं मैदानी क्षेत्र में हुई भारी बारिश से घाड़ क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में बाढ़ का उफान आ गया। जिसके चलते क्षेत्र के दर्जन भर गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटने के साथ मिर्जापुर-सुंदरपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहा। शाकंभरी खोल में पानी का उफान के चलते मंदिर पर आवागमन बाधित होने से करीब 10 घंटे श्रद्धालु मंदिर परिक्षेत्र में ही फंसे रहे जो पानी कम होने पर ही अपने गंतव्य को पहुंचे। सोमवार की तड़के शिवालिक पहाड़ियों के साथ मैदानी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जिसके चलते सुबह करीब 5 बजे शाकंभरी खोल सहित सभी बरसाती नदियों में पानी के उफान के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए। बाढ़ के कारण शिवालिक से सटे दर्जन भर गांव का संपर्क एक दूसरे कटने के साथ कई संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए। शाकं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.