प्रयागराज, मार्च 24 -- न्यायालय के आदेश पर शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम, आसिफ नसीम, अनूप कुमार और शैलेन्द्र कुमार सिंह के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्लॉट के नाम पर महिला से आरोपितों ने 12.82 लाख रुपये की ठगी की है। शाइन सिटी के खिलाफ प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर सहित कई जिलों में दो सौ से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जार्जटाउन के लिडिल रोड निवासी अनुश्री मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2014 में राशिद नसीम व आसिफ ने शाइन सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाई। इसका मुख्यालय लखनऊ में बनाया था। उसकी एक शाखा सिविल लाइंस में थी। राशिद, आसिफ ने लखनऊ में आवासीय योजना के बारे में जानकारी दी। इस पर उन्होंने एक प्लॉट बुक कर लिया। चेक, नकद व अन्य माध्यम से कई बार में 12,82,445 लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.