प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शाइन सिटी के सीएमडी व उसके भाई पर सिविल लाइंस थाने में तीन और एफआईआर दर्ज की गई हैं। आरोप है कि प्लॉट दिलाने के नाम पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों से 11.90 लाख रुपये की ठगी की गई। न्यायालय के आदेश पर शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम, उसके भाई एमडी आसिफ नसीम व तीन अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मध्य प्रदेश के लामतारा मध्य निवासी रामराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपियों ने करेली में जमीन के नाम पर वर्ष 2015 में 2.80 लाख रुपये लिए लेकिन, न तो कोई प्लॉट पर कब्जा दिया और न ही रुपये वापस किए गए। नैनी के न्यू मानसनगर निवासी राजपूत सुशीला बेन ने एफआईआर दर्ज कराई है कि राशिद नसीम और उसके भाई ने वर्ष 2015 में प्लॉट दिलाने के नाम पर 5.38 लाख रुपये जमा कराए। जमीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.