लखनऊ, फरवरी 3 -- ईओडब्ल्यू ने शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट लि. की करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के एक और आरोपी अतुल सिंह को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। अतुल के खिलाफ वर्ष 2021 में गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। वह शाइन सिटी कम्पनी की मार्केटिंग टीम का कोर सदस्य था। इस टीम को बाहुबली टीम भी कहा जाता था। ईओडब्ल्यू के मुताबिक आरोपी अतुल सिंह शाइन सिटी कम्पनी आर स्क्वायर विपुल खण्ड स्थित कार्यालय में काम करता था। इस प्रकरण की विवेचना ईओडब्ल्यू को दी गई थी। मूल रूप से बाराबंकी निवासी अतुल सिंह लखनऊ में गुड़म्बा स्थित स्मिथ अपार्टमेंट में रह रहा था। उसके साथ काम करने वाले कुछ लोग पहले ही जेल जा चुके हैं। इस समय वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। शाइन सिटी के खिलाफ अलग-अलग कई मुकदमे दर्ज हुए थे। इनकी जांच ईओडब्ल्यू कर रही है। ईओडबन्यू ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.