वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम को वाराणसी के सीजेएम कोर्ट से फरार घोषित किया गया है। ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने फरारी का नोटिस करेली (प्रयागराज) के जीटीबी नगर स्थित राशिद नसीम के आवास, सार्वजनिक स्थल और कोर्ट के गेट पर चस्पा कराया। एक महीने के अंदर हाजिर न होने पर राशिद की संपत्ति कुर्क की जाएगी। राशिद को 12 मुकदमों की विवेचना के क्रम में फरार घोषित किया गया है। जांचकर्ता ईओडब्ल्यू के पुलिस उपाधीक्षक महेश पांडेय की ओर से वाराणसी के कैंट थाने में दर्ज नौ मुकदमे, निरीक्षक विजय प्रकाश यादव की ओर से कैंट, शक्तिनगर, सोनभद्र थाने में दर्ज एक-एक केस की विवेचना के क्रम में कोर्ट के आदेश पर मुनादी कराई गई। डुगडुगी बजवाकर नोटिस चस्पा किया गया। इसके बाद राशिद एक माह के अंदर कोर्ट में हाजिर नहीं होता त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.