हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी। शांतिनगर पेयजल की लीकेज लाइन परेशानी का कारण बन गई है। क्षतिग्रस्त लाइन से लोगो के लिए जरूरी पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार इसकी सूचना दिए जाने के बाद भी जल संस्थान समाधान नही कर रहा है। जिससे लोगो को पानी के लिए दिक्कतों को सामना करना पड रहा है। नैनीताल रोड मे भोटिया पडाव की शांतिनगर कॉलोनी मे पानी का संकट बना हुआ है। स्थानीय निवासी संध्या साह के निवास के बाहर पेयल लाइन लीकेज हो रही है। कॉलोनिवासियों के अनुसार इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है। इसके बाद भी इसके ठीक नही किया जा रहा है। जिससे लोगो को पानी के लिए परेशानी उठानी पड रही है। स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि विभागिय अभियंता समाधान तो दूर फोन भी नही उठा रहे है। जिससे लोगो मे विभाग के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। जल संस्थान ...