साहिबगंज, मार्च 12 -- साहिबगंज। नगर थाना परिसर में सदर एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार की अध्यक्षता में मंगलवार शांति समिति की बैठक हुई। मौके पर एसडीओ ने कहा कि 13 मार्च की रात को होलिका दहन होगा, 15 मार्च को जिला में होली का त्योहार मनाया जाएगा। 13-15 मार्च तक अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। होलिका दहन करने वाले पर्याप्त मात्रा में पानी और बालू रखें, ज्वलनशील सामग्री आसपास नहीं रखने की सलाह दी। सभी से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील करते कहा की जबरदस्ती किसी को रंग-अबीर ना लगाये। होली को लेकर 80 से अधिक स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल को तैनात किया जायेगा। इसके अलावा सभी टाइगर मोबाइल जवान भी पुरी तरह मुस्तैद रहेंगे। होली को लेकर सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति सौहार्द बनाये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.