फतेहपुर, फरवरी 22 -- धाता। थाना परिसर में रविवार को होली और रमजान पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उपस्थित लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारा बनाए रखें। इस दौरान ज्ञान सिंह, दशरथ सिंह, सोनू सिंह, कलीम, भानु प्रताप केसरवानी, मनोज सिंह कई मौजूद रहे। उधर असोथर थाने में थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठकें की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...