भागलपुर, जनवरी 20 -- सरस्वती पूजा पर शांति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सनोखर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में सरकार के निर्देशों का पालन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने की। बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती प्रतिमा स्थापित करने, विसर्जन जुलूस निकालने, कार्यक्रम आयोजित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। लाइसेंस के लिए आवेदन करें। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि एवं इलाके के गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...