जौनपुर, जून 3 -- गौराबादशाहपुर। थाना परिसर में सोमवार की शाम शांति समिति की बैठक हुई। एसओ फूल चंद पांडेय ने कहा कि ग्राम सभाओं में चौपाल का आयोजन कर पुलिस पुराने विवादों का निस्तारण करने का प्रयास कर रही है। इसमें गांव के सम्मानित लोगों का सहयोग भी लिया जाएगा। बैठक में कस्बे के समाजसेवी मो. तौफीक ने नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में गंदगी का मुद्दा उठाया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह ने इसके जल्द समाधान की मांग की। बैठक में मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर ने आश्वासन दिया कि तीन महीने के अंदर इस समस्या का समाधान करा दिया जायेगा। बैठक में श्यामबिहारी यादव, राहुल सिंह, सुजीत जायसवाल, आतिश सोनकर, इकबाल, नगेन्द्र राजभर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.