कौशाम्बी, मार्च 2 -- रमजान और होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गंभीर है। थानों में लगातार पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कड़ा धाम थाने में नायब तहसीलदार सिराथू विनय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने सभ्रांत नागिरकों संग बैठक की। इस दौरान कहा कि त्योहारों पर भाईचारे की मिशाल पेश किए जाने की जरुरत है। मिल-जुलकर त्योहार मनाया जाएगा तो उसका मजा ही अलग है। राजनीति के चक्कर में पड़कर सिर्फ त्योहार का मजा किरकिरा होगा और शांति व्यवस्था बिगड़ी तो मुकदमा अलग झेलना होगा। वहीं, दूसरी ओर करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बैठक के दौरान लोगों से समस्याओं की जानकारी ली। समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि किसी ने भी अमन में खलल डालने का प्रयास किया तो उसकी खैर नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.