सहारनपुर, फरवरी 13 -- रमज़ान, ईद और महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व जल आपूर्ति, ध्वनि नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सहारनपुर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखते हुए पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाएं। उन्होंने निर्बाध बिजली-पानी की आपूर्ति, मस्जिदों व मंदिरों के आसपास विशेष साफ-सफाई तथा थानास्तर पर शांति समिति की बैठकें कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धार्मिक गुरुओं से अपील की गई कि नमाज मस्जिदों की क्षमता के अनुसार अदा कराई जाए और परंपरागत तरीके से ही त्योहार मनाए जाएं। उच्चतम न्यायालय के ध्वनि संबंधी निर्देशों का अक्षरशः पालन करने, 18 फरवरी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.