कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। शांति, सद्भावना और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी इंटरनेशनल के अंतर्गत रोटरी मंडल 3110 द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट पीस रैली का रविवार को कानपुर में भव्य स्वागत किया गया। मंडल के विभिन्न शहरों में संदेश का प्रचार करते हुए मंडलाध्यक्ष राजन विद्यार्थी के नेतृत्व में रैली का शहर आगमन हुआ। स्थानीय रोटरी क्लबों ने रैली का स्वागत शहीद पार्क, नानाराव पार्क और मॉल रोड पर किया। शहर के सभी रोटरी क्लबों के सदस्यों ने निर्धारित मार्ग पर रैली निकालकर शांति और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। रैली का संचालन क्षेत्रीय संयोजक गौरव जैन व समन्वयक विजय पुरवार ने किया। मंडलाध्यक्ष राजन विद्यार्थी ने कहा कि शांति और सद्भावना किसी भी सुखी, स्थिर और प्रगतिशील समाज की आधारशिला हैं। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में रोटेर...