औरंगाबाद, जून 29 -- दाउदनगर,संवाद सूत्र। मुहर्रम पर्व को लेकर दाउदनगर थाना परिसर मे सीओ शैलेंद्र कुमार एवं बीडीओ जफर ईमाम की उपस्थिति मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लाईसेंस धारी खलीफा व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बारी -बारी से उपस्थित खलीफा व लोगों ने अपनी बातो को रखा।बताया गया कि मुहर्रम की छह तारीख को कर्बला से मिट्टी लाया जायेगा, उसके बाद चौकौं पर ताजिया रखा जाएगा। मुहर्रम के दसवीं को ग्रामीण क्षेत्र तरारी, जिनोरिया,मुस्लिमाबाद, नीमा का ताजिया का विसर्जन देर रात किया जाएगा। वहीं 11वीं तारीख को शहरी क्षेत्र के ताजियों का विसर्जन देर रात तक किया जाएगा। सरकारी ताजिए का विसर्जन भी मुहर्रम के 11वीं तारीख को पहले किया जाएगा। कहा गया कि शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मोहर्रम मनाएं। धार्मिक स्थलों पर नजर रखें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.