बिजनौर, फरवरी 4 -- शब-ए-बारात की मुबारक रात की बरकतों से फैज़याब होने के लिए ऐतिहासिक जामा मस्जिद चाहशीरी में नमाज़-ए-इशा के बाद एक अजीमुश्शान इजलास-ए-आम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर रूहानी सुकून हासिल किया। मंगलवार की रात आयोजित जलसे शब-ए-बारात और इस्लाह-ए-मुआशिरा (समाज सुधार) के विषय पर केंद्रित रहा। उलेमा-ए-कराम ने अपने प्रभावशाली और रूह-परवर बयानों से लोगों को दीन की राह पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की शुरुआत कारी फैज़ान कासमी की कुरआन-ए-पाक की खूबसूरत तिलावत से हुई। इसके बाद कारी मोहम्मद जमशेद ने नात-ए-पाक पेश कर माहौल को रूहानी रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की निगरानी मुफ्ती वकार ने की, जबकि सदरत कारी हन्नान ने की। कार्यक्रम जामा मस्जिद के इमाम व खतीब कारी वारिस के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जलस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.