पिथौरागढ़, फरवरी 20 -- पिथौरागढ़ पुलिस ने मारपीट व गाली-गलौच कर क्षेत्र में अशांति फैलाने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार डीडीहाट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने पर कमल कुमार को गिरफ्तार किया है। इधर जाजरदेवल पुलिस ने मारपीट व उत्पात मचाने पर सन्तोष कुमार को गिरफ्तार किया है। वही बलुवाकोट पुलिस ने क्षेत्र में गाली-गलौच कर उत्पात मचाने पर रोहित चन्द्र जोशी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...