मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- फोटोबंदरा, एक संवाददाता। पियर थाना परिसर में रविवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष पंकज यादव ने की। उन्होंने कहा कि पूजनोत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा। पूजा पंडाल एवं प्रतिमा विसर्जन में डीजे और अश्लील गाना बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, पीरापुर के सरपंच प्रवीण ठाकुर, डॉ लखींद्र ठाकुर, अशोक सिंह, देवेंद्र राम, राजद नेता उमेश कुशवाहा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...