मुरादाबाद, जनवरी 9 -- नगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से डिप्टी एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। शुक्रवार को डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्गों कोतवाली चौराहा, बुध बाजार, पुरानी घास मंडी, कमालपुरी मार्ग और अस्पताल रोड पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पैदल मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नगर में अपराध नियंत्रण कानून-अव शांति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने को लेकर लगातार गश्त बढ़ाई गई है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था का माहौल बनाए रखने पुलिस सक्रिय रूप...