हाजीपुर, नवम्बर 15 -- महुआ। शांति व्यवस्था को बहाल रखने के लिए महुआ के सभी चौक चौराहों पर शुक्रवार को अर्धसैनिक बलों के अलावा स्थानीय पुलिस के जवान तैनात रही। वही गश्ती दल भी लगातार भ्रमणशील रही। महुआ के गांधी चौक पर पुलिस गश्त करती रही। वहीं मंगरू चौक,पंचमुखी चौक के अलावा विभिन्न चौक चौराहा पर अर्धसैनिक बलों को लगाया गया था। हालांकि चुनाव परिणाम आने के बाद महुआ के लोगों में पूरी तरह शांति और सद्भाव के साथ आपसी प्रेम दिखा। हर जगह लोग शांति के साथ अपनत्व और भाईचारे के बीच एक दूसरे से बातें कर रहे थे। कही खुशी का जश्न में अबीर गुलाल उड़ रहे थे तो कहीं आतिशबाजी चल रही थी। इधर विभिन्न चौक चौराहे पर लोग खड़े होकर हाथ में फूलों की माला लिए नव निर्वाचित विधायक संजय सिंह को आने और उन्हें सम्मान करने का इंतजार कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...