पलामू, सितम्बर 13 -- मेदिनीनगर। शहर के वार्ड-2 स्थित अघोर आश्रम रोड के शिव मंदिर परिसर में शांति विकास संघ की बैठक कर दुर्गा पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। संजय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, सुनील कुमार को उपाध्यक्ष, प्रकाश कुमार को सचिव, अमन कुमार को सह-सचिव, विनोद कुमार को उप-कोषाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक में डॉ धनंजय पांडेय, संतोष गुप्ता, बिल्लू तिवारी, रोघा ठाकुर, सुशील कुमार सिंह, सत्येंद्र तिवारी और राजेश गुप्ता को संयोजक चुना गया। अध्यक्ष ने कहा कि 2001 से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। आयोजन का 25वां वर्ष होने के कारण आकर्षक पंडाल और प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। इस वर्ष पूजा पर आठ लाख रुपए खर्च करने की तैयारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...