पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। रोटरी क्लब मंडल की ओर से मंडलाधीश राजन विद्यार्थी की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिए पीस रैली निकाली गई। रोटरी क्लब, पीलीभीत ग्रेटर व मातृशक्ति की ओर से जेएमबी चौराहे पर पीस रैली का स्वागत किया गया। नौगवां रोटरी चौराहा पर रोटरी क्लब पीलीभीत के अध्यक्ष डॉ.अनिल सक्सेना और पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने नगर प्रवेश के लिए चाबी सौंप कर सम्मानित किया। रैली में मोहन गुप्ता, जगदीश अरोड़ा, अनुज अग्रवाल, राजेंद्र सिंह छाबड़ा, डॉ. अनुरिता सक्सेना, कपीश अग्रवाल, एसपीएस संधू, अदिति जायसवाल, मनीषा अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मोनिका बंसल,पूजा छाबड़ा,गरिमा बंसल, देवेंद्र सिंह छाबड़ा, श्रवण अग्रवाल,ईश बंसल, रूपाली अग्रवाल,पूनम चंद्रा, पावन कटियार आदि रहे। 23 फरवरी को शांति सेमिनार का समापन रैली बरेली से चल कर पीलीभीत, रु...