सिमडेगा, जनवरी 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शांति मेडिकल सेंटर बीरु में गुरुवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल के विश्वजीत जी ने बताया कि शिविर में मूत्र रोग, किडनी रोग और गुर्दा रोग का इलाज किया जाएगा। शिविर में मणीपाल हास्पिटल के प्रसिद्ध नेफ्रोलाजिस्ट डा पंकज मिश्रा उपस्थित रहेगें। गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम के चार बजे तक ओपीडी सेवा चलेगी। विश्वजीत जी ने बताया कि जिलेवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नव वर्ष में एसएमसी परिवार नए उत्साह के साथ कार्य कर रहा है। जल्द ही अस्पताल में कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध होगी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...