बागपत, जुलाई 27 -- नगर में 16 दिवसीय शांति महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके दूसरे दिन विधि विधान से पूजन प्रक्रिया पूर्ण की गई। भगवान शांतिनाथ की आराधना और अभिषेक के लिए किया जा रहे विधान का उद्देश्य विश्व में शांति, समृद्धि और सद्भाव स्थापित करना रहा। सुबह 6 बजे से शुरू हुई पूजा में सर्वप्रथम विश्व शांति के लिए विशेष विधान किया गया। इसके उपरांत, मंडल विधान की पूजा हुई जिसमें 16 पुण्यार्जक परिवारों ने भाग लिया। इस विधान के दौरान क्रमश: 8, 16, 32 और 64 अघ्र्य चढ़ाए गए। आज के शांति विधान में सतीश जैन और अंकित जैन को सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आचार्य श्री 108 नयन सागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि इस विधान के माध्यम से हम अपने पापों का प्रायश्चित कर सकते हैं। अशुभ कर्मों का क्षय कर सकते हैं और भगवान शांतिनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.