जौनपुर, फरवरी 1 -- जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के बरावां गांव में बच्चों के विवाद को लेकर बड़ों से झगड़े की प्रबल संभावना देखते पुलिस ने पांच व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रशांत सिंह ने बताया कि अमर सिंह, करिश्मा देवी, चंद्रशेखर गौतम, साहबलाल गौतम, गीता देवी को शांति व्यवस्था भंग होने के कारण गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। उभय पक्ष एक दूसरे पर हमले की तैयारी में थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुन्नीलाल कन्नौजिया, इंदु वर्मा, मिथिलेश गौड़ आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...