हरिद्वार, फरवरी 15 -- ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला कस्सावान में आपसी विवाद के चलते शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों में विशाल कुरैशी, साहुर कुरैशी और फारूक निवासी मोहल्ला कस्सावान शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...