सहारनपुर, जनवरी 8 -- प्रशासन ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत दो अलग-अलग मामलों में संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी नकुड़ ने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए गंगोह-तीतरों मार्ग स्थित भूमि पर मोहित गोयल पक्ष और सुरेश पक्ष के बीच निर्माण व कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के चलते किया है। पुलिस व राजस्व विभाग की रिपोर्ट में अप्रिय घटना की आशंका जताई गई थी। जिसपर विवादित भूमि को कुर्क कर दिया गया। दूसरा मामला नगर के पेंठ बाजार स्थित दुकान का है। जहां वक्फ संपत्ति को लेकर मसरूफ अहमद और इरफान के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। जांच में किरायेदारी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। शांति भंग की आशंका के चलते दुकान को कुर्क कर सुपुर्दगी में देने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दोनों मामलों में अंतिम निर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.