रुद्रप्रयाग, सितम्बर 16 -- रुद्रप्रयाग। गौरीकुण्ड क्षेत्र में आपस में विवाद कर शान्ति भंग कर रहे 5 नेपालियों के विरुद्ध पुलिस ने चालानी कार्यवाही की। उन्हें भविष्य के लिए अच्छा आचरण बनाए रखने की सख्त हिदायत के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि गौरीकुंड में होटल अनूप के समीप कुछ नेपालियों द्वारा आपस में कहासुनी व लड़ाई झगड़ा किया जा रहा था। इनकी आपसी बहस आदि का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। चौकी गौरीकुंड पुलिस द्वारा सभी 5 नेपालियों को हिरासत में लेकर शान्ति भंग करने के जुर्म में इनके विरूद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम में चालानी कार्यवाही की गई। नेपालियों में राजेंद्र बोरा, रमेश शाही, भीमराज सिंह, लोकेन्द्र बहादुर शाही, राज देवी शाही शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.