वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी, हिटी। केदारघाट स्थित करपात्री धाम में देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के लिए विद्या लक्षार्चन कुमकुमार्चन महायज्ञ रविवार को आयोजित किया गया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में हुए महायज्ञ में 200 से अधिक सुहासिनी महिलाएं और श्रद्धालुओं ने ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को एक लाख बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी अब तक 41 शहरों में विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन करा चुके हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि माता ललिता से प्रार्थना है कि बंगाल, केरल और तमिलनाडु में हो रहे सनातनियों पर अत्याचार से लड़ने की क्षमता प्रदान करें। उन्होंने कहा की देश में गौ माता सुरक्षित हैं, आवश्यकता है बंगाल और केरल जैसे राज्यों में गौ वंश की रक्षा को संघर्ष करने की। इस अवसर पर मुकेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.