गढ़वा, फरवरी 16 -- चिनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा के नजर में ‌ अंतिम दिन सोमवार को मैट्रिक परीक्षा कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्र में 333 छात्र-छात्राओं में अंतिम दिन संस्कृत विषय की परीक्षा में कुल 322 परीक्षार्थी शामिल हुए। उक्त परीक्षा केंद्र प्रखंड के कुल पांच विद्यालय के लिए बनाया गया था। प्रखंड के रणपुरा उच्च विद्यालय से 134, डोल उच्च विद्यालय से 57 चपकली उच्च विद्यालय से 43, आदिवासी आवासीय उच्च विद्यालय से 36, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय से 63 परीक्षार्थी शामिल हुए। मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए नियुक्त ‌उड़न दस्ता टीम में शामिल चिनिया अंचल पदाधिकारी उमेश्वर यादव, प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार ने ...