गढ़वा, फरवरी 13 -- भवनाथपुर। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा राजकीयकृत प्लस दो उच्च विद्यालय भवनाथपुर में शुक्रवार को प्रथम पाली में कक्षा दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 479 परीक्षार्थियों में से 478 उपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा विज्ञान संकाय के रसायन विज्ञान विषय में कुल 50 और कला संकाय के दर्शनशास्त्र विषय में कुल तीन परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। केंद्राधीक्षक दिलीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। समुचित निगरानी और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...