मऊ, जनवरी 30 -- मऊ, संवाददाता। सभ्य भारत मिशन और एसकेएम के साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को महात्मा गांधी की 78वीं शहादत दिवस पर शुक्रवार को सहादतपुरा रोडवेज से शांति पदयात्रा निकाली गई। शांति पदयात्रा में शामिल लोग जीयों और जीने दो, शांति और सद्भाव बनाए रखिए, प्यार मोहब्बत भाईचारा, यहीं है पैगाम हमारा जैसे नारे लिखे तख्तियों को हाथों में लिए चल रहे थे। शांति पदयात्रा कलक्ट्रेट में पहुंच कर सभा के रुप में तब्दील हो गई। इस दौरान राष्ट्रपति को सम्बोधित सात सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। सभा को सम्बोधित करते हुए सभ्य भारत मिशन के संयोजक राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि बापू के जीवन से हम सभी को सीख लेनी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति ने कहा कि देश में सुनियोजित तरीके से अंधविश्वास, पांखड, नफरत, सांप्रदायिक ...