लातेहार, नवम्बर 4 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में सोमवार को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उसकी देखभाल सुनिश्चित करने के लिए नेत्र चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस शिविर में फाउंडेशन ऑफ इंडिया के एकल आरोग्य ऑन व्हिल्स के चलंत चिकित्सा वाहन के डॉक्टर रंजन कुमार साहू और विपिन बिहारी सिंह के द्वारा विद्यालय के 136 विद्यार्थियों के आंखों की जांच की गयी । इस दौरान बच्चों को आंखों की देखभाल और स्वस्थ आदतों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। जांच में जिन छात्रों के आंखों में कुछ समस्याएं पाई गई, डॉक्टरों ने उन छात्रो को उचित सलाह और उपचार के लिए परामर्श दिया । इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ पवन कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों के समग्र स्वास्थ्य को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.