रांची, मार्च 25 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रकृति पर्व सरहुल तोरपा शांति नगर स्थित सरना स्थल में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। तोपनो पडहा राजा लागों बिरसा तोपनो, हातु पहान दिवा तोपनो, पहान जेम्स तोपनो, देवनिस तोपनो की अगुवाई में विधि विधान के साथ सरना पूजा किया गया। अच्छी फसल होने की कामना की। पवित्र सखुआ फूल का वितरण किया गया। इस मौके पर पडहा राजा ने कहा कि पूर्वजों की रीति-रिवाज को आधुनिकता में नहीं भूलाया जा सकता। प्रकृति ने मनुष्य को बहुत कुछ दिया है, पर कुछ मांगा नहीं है। प्रमुख रोहित सुरीन ने कहा आदिवासी समाज का प्रकृति से काफी लगाव है। सरहुल पर्व के समय प्रकृति खिल उठती है। इस मौके पर रंजीत भेंगरा, रेला तोपनो, दिलबर गुड़िया, एनोसेंट आइन्द आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.