गुमला, जनवरी 2 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से सटे पालकोट रोड स्थित शांति नगर में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। शांति नगर निवासी बालमति देवी के बंद घर से चोरों ने जरूरी कागजात,सोने-चांदी के आभूषण समेत 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता के अनुसार 30 दिसंबर को वह अपने घर में ताला बंद कर भाई अनिल उरांव के घर दौठाटोली गई हुई थीं। एक जनवरी को जब वह वापस लौटीं ,तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर प्रवेश करने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था।सामान की जांच करने पर जमीन से संबंधित कुछ जरूरी कागजात, सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद गायब पाए गए। इसके बाद पीड़िता ने सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.