रांची, दिसम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। जीईएल चर्च काउंसिल ऑफ रांची कांग्रीगेशन की क्रिसमस गैदरिंग रविवार को गोस्सनर मिडिल स्कूल मैदान में धूमधाम से मनाई गई। जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम क्रिसमस से पहले एकत्रित होकर ख्रीस्त के जन्म की गवाही दे रहे हैं। उन्होंने प्रभु यीशु मसीह को शांतिदाता बताते हुए कहा कि वह हमारे उद्धार के लिए आए हैं। बिशप ने विश्वासियों से अपने हृदय में उनका स्वागत करने और उनके द्वारा लाई गई शांति को ग्रहण करने का आह्वान किया। अतिथि के रूप में बिलिवर्स चर्च के रेव्ह राजू ने भी क्रिसमस संदेश दिया। इस दौरान क्रिसमस आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें 13 समूहों ने हिंदी और सादरी में क्रिसमस कैरोल की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसी क्रम में यीशु के जन्म पर आधारित नाटक क...