शाहजहांपुर, मार्च 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। पारंपरिक शाहजहांपुर का प्रसिद्ध छोटे लाट साहब का जुलूस पुलिस अभिरक्षा में शांतिपूर्वक निकल गया। जुलूस अपने तय समय से शुरू होकर तय समय पर सरायकाइयां तिराहे पर समाप्त हो गया। इस बार जुलूस में भारी संख्या में हुरियारे शामिल हुए और जमकर रंग खेला गया। अबीर गुलाल से ज्यादा गीला रंग खेलते हुए देखा गया। छत पर खड़ी महिलाओं ने भी जुलूस का आनंद लिया और भीड़ पर ऊपर से रंग फेंका। कई जनपद की पुलिस ने जुलूस को सकुशल निकलवाने के बाद चैन की सांस ली। ड्रोन कैमरा से जुलूस की निगहबानी होती रही। सुरक्षा के लिए एंबुलेंस भी जुलूस के साथ चलती रही। लाट साहब की सुरक्षा के लिए ट्रॉली पर पुलिस के जवान मुस्तैद देखे गए। जुलूस के खास बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जुलूस को रोकने नहीं दिया और लगातार चलते रहे। जुलूस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.